मॉरीशस का जनजीवन भारतवंशियों के बेहद करीब: दयाशंकर
वाराणसी, 10 सितंबर (वार्ता) मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम बुधवार शाम को तीन दिवसीय यात्रा पर काशी पहुंचेंगे। उनके आगमन से पहले याेगी सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि मॉरीशस को दूसरा भारत कहा जाता है, वहां की संस्कृति और लोगों का जनजीवन भारतवंशियों के बेहद करीब है।
उन्होंने कहा कि श्री रामगुलाम के दादा कभी गिरमिटिया मजदूर के रूप में मॉरीशस गए थे, आज उनका बेटा वहां के प्रधानमंत्री हैं, जो भारतवंशियों के लिए गर्व की बात है। भारत और मॉरीशस का रिश्ता भाई का है। दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे। मॉरीशस में गंगा जल से गंगा तालाब बनाया गया है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच होने वाली वार्ता से यह रिश्ता और मजबूत होगा।उन्होंने कहा कि काशी विश्व की सबसे प्राचीन नगरी है। दिल्ली में कई राजनैतिक बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन काशी का अपना विशेष महत्व है। पहले भी कई राष्ट्राध्यक्ष काशी आ चुके हैं। काशी में सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक सभी पहलुओं का समन्वय देखने को मिलेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें