प्रयागराज में फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव
प्रयागराज (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र में रविवार की रात एक बुजुर्ग का शव कमरे में पंखे से लटका मिला |
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुलदाबाद निवासी बुजुर्ग मोहम्मद शमी (60 ) का शव कमरे मे पंखे ले लटका मिला | उन्होंने बताया कि शमी का पत्नी शाहीन से किसी बात को लेकर देर शाम विवाद हो गया था ! इसके बाद उन्होंने अपने को कमरे के अंदर बंद कर लिया था | काफी देर तक कमरे से शमी के बाहर नहीं आने पर परेशान शाहीन ने पड़ोसियों से इसका जिक्र किया \ उन्होंने कमरे के अंदर झांक कर देखा कि शमी पंखे से रस्सी के सहारे गले मे फंदा डाल कर लटका है |
उन्होंने बताया कि मोहम्मद शमी और शाहीन दोनों अकेले रहते थे | भाइयों का परिवार अलग राहत था | पुलिस ने शव को पोस्टमारतें के लिए भेज दिया | परिवार से पूछताछ कि जा रही है | पीड़ित पक्ष कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कारवाई कि जाएगी |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें