कन्या जन्मोत्सव में नारी स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने महिलाओं को आधी आबादी की शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारी का शिक्षित और स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की पहल पर सभी सरकारी अस्पतालों पर महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर पिंक कार्ड में अंकित किया जा रहा है । इस जांच के लिए आगे आना होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और मौजूद महिलाओं को बताया कि पिंक कार्ड का उद्देश्य महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उनका गैर संचारी रोगों से बचाव और खासतौर से कैंसर से बचाव करना है। इसके तहत पिंक कार्ड मुहिम की मदद से ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के लिए स्क्रिनिंग की जा रही है ताकि समय रहते इन बीमारियों का पता लगा कर इलाज कराया जा सके। महिलाओं में जागरूकता का स्तर बढ़ने से यह संभव हो सकेगा।
इस अवसर पर जिला महिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ शोभावती, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ जय कुमार, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग और अन्य सहयोगी विभागों के अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।
नगर निगम कर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच
सीएमओ डॉ झा ने बताया कि सेवा पर्व के तहत स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम में भी एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच हुई। इस अवसर पर भी महिला कर्मियों को पिंक कार्ड के बारे में जानकारी दी गयी। शिविर के आयोजन में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनय पांडेय और डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश कुमार का विशेष योगदान रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें