कार दुर्घटना मे कथावचक के भाई गंभीर, बीमार बेटे के समय से अस्पताल नहीं पहुचने से मौत
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना फाफामऊ थाना क्षेत्र के मलाक हरहर चौराहे पर हुआ ! आचार्य देवव्रत महाराज उस समय होलागढ़ क्षेत्र मे एक कथा कार्यक्रम मे व्यस्त थे ! इस बीच उनके करीब ढाई वर्षीय बेटे कि तबीयत अचानक अधिक खराब हो गई जिसे उपचार के लिए दो अलग अलग गाड़ियों मे परिवार के सदस्य शहर के किसी अस्पताल के लिए रवाना हुए! आगे कि गाड़ी मे देवव्रत महाराज के बेटे को लेकर परिवार के सदस्य थे जबकि पीछे वाली गाड़ी मे उनके भाई शिवम शुक्ल और उनकी पत्नी परिवार के सदस्यों के साथ सवार थे! कथावचक आचार्य देवव्रत महाराज प्रतापगढ़ जिले के कुंडा के निवासी है !
उन्होंने बताया कि इसी दौरान मलाक हरहर चौराहे पर बने गोल सर्कल के पास पीछे चल रही गाड़ी का अचानक सटेयरिंग व्हील जाम हो गया ! गाड़ी अनियंत्रित होकर गोल सर्कल से जा टकराई | घायल शिवम को अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहा डॉक्टरों ने उनके सिर मे चोट लागि है तफले उनकी हालत चिंता जनक है | हादसे के समय बच्चे कि हालत बहुत नाजुक थी ! अस्पताल पहुचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें