सशक्त समाज के निर्माण में शिक्षा अहम: योगी

बस्ती 09 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि शिक्षा से ही देशहित में सशक्त समाज का निर्माण होता है।

बसहवां में सरस्वती विद्या मन्दिर के नये भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करने के बाद योगी ने मंगलवार को कहा कि सरस्वती शिशु मन्दिर शिक्षा की ऐसी नीव है जो पूरे भारत वर्ष में शिक्षा की अलख जगा रही है। 1947 में जब भारत आजादी हुआ तो उस समय शिक्षा को लेकर कोई चिन्हित नही था, नानाजी देशमुख ने शिक्षा की अलख जगाने के लिए गोरखपुर से सरस्वती शिशु मन्दिर का नींव रखी और आज पूरे भारत में 12 हजार से अधिक सरस्वती शिशु मन्दिर शिक्षा के साथ-साथ भारतीयता को अपनाने की सीख दे रहा है। नानाजी देशमुख ने शिक्षा की जो नीव रखी वह बिना सरकारी मदद से रखी थी ।कभी-कभी ऐसा होता है कि सरकारें सहायता करती है या नही करती है तब भी शिक्षण संस्थान चलते रहते है, आजादी के समय
शिक्षा के रास्ते में ऐसी रूकावटे उत्पन्न हो गयी थी जो कभी समाप्त होने का नाम नही ले रही थी लेकिन राष्ट्रीय स्वयं संघ ने शिक्षा दिलाने के लिए पूरी तरह से अभियान चलाया । आज सरस्वती शिशु मन्दिर से शिक्षा प्राप्त करने के बाद यहां के विद्यार्थी समाज, सरकार, देश के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के अभियान का नेतृत्व कर रहे।
उन्होने कहा कि शिक्षा से ही हम देश के लिए योग्य नागरिक बन सकते है और अपनी देश का संरक्षण कर सकते है । एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नही चलेंगे, इसके लिए भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डा श्यामा प्रसाद
मुखर्जी ने इसको हटाने का अभियान चलाया और इस अभियान को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से 370 हटाकर एक देश, एक कानून लागू किया और वहां के आतंकवाद का सफाया करने के लिए ठोस कदम उठाये।
योगी ने कहा कि आज भारत को तोड़ने के लिए साजिशे हो रही है लेकिन इसको रोकने के लिए हमें स्वदेशी को महत्व देना है अगर हमारे देश में स्वदेशी को अपनाया गया तो भारत निश्चित रूप से विकसित भारत का सपना साकार होगा और भारत समृद्धि बनेगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाएं केवल शिक्षा ही नही देती है बल्कि देशहित एवं अपने पूर्वजों के बताये हुए रास्ते पर चलने का मार्ग प्रशस्त करती है। सरस्वती शिशु मन्दिर भारतीय और भारतीयता का प्रतीक है। शिक्षा से ही भारत को आगे ले जाने की सफल कल्पना कर सकते है। आज टेक्नालोजी का समय है। हमें सचेत रहने की आवश्यकता है और टेक्नालोजी के सदुपयोग से हम विकसित भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ा सकते है। इसके दुरूपयोग से हमें बचना चाहिए। जब कोरोना काल में पूरी दुनिया चिन्ता की नीद में सोई हुई थी तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आनलाइन मीटिंग, क्लासेज का शुभारम्भ हुआ और इसके जानकार अपनी कन्टेन्ट डालकर पूरी दुनिया को संदेश दिया कि भारत आज भी विकसित राष्ट्र की श्रेणी में है भारत कभी पीछे हटना वाला नही है।
योगी ने कहा कि चार सौ साल पहले भारत अर्थव्यवस्था में नम्बर एक पर था लेकिन भारत को लूटा गया, छीना गया
फिर भी भारत 1947 में आजाद हुआ और विकसित राष्ट्र की श्रेणी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जाना जाता है। विरोधी ताकतें कभी ये नही चाहती थी कि भगवान श्रीराम का भव्य मन्दिर बने लेकिन हमने अपनी संस्कृति, आदर्श का 500 वर्ष बाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें अपने देश से प्रेम, संस्कृति, साहित्य तथा अपने महापुरूषों के बारे ओत-प्रोत करती है। बिना शिक्षा के जानकारी के हम महाराजा सुहेलदेव को भूल गये थे जिन्होंने बहराइच में गजनवी के सेनापति सैयद सालार मसूद गाजी को पराजित करके मारडाला था लेकिन जब उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी तो बहराइच में महाराज सुहेलदेव की स्मृति का भव्य निर्माण कराया गया और आजमगढ़ में उनके नाम से विश्वविद्यालय की स्थापना करायी गयी।
उन्होंने कहा कि भारत आज हर क्षेत्र में विकसित हो रहा है। आज हम सब लोगों को मिलकर देशहित में काम करना चाहिए
जिससे हमारा देश आगे बढ़े और दुनिया के सामने अपनी संस्कृति, पहचान, आदर्श स्थापित कर सके। उन्होंने कहा कि महार्षि वाल्मीकि ने जब नारद जी से पूछा कि मुझे एक पुस्तक लिखनी है किस पर लिखू तो उन्होंने कहा कि रामो विग्रह धर्माः मतलब राम धर्म के गुरू है, गौरव है उनके नाम पर पुस्तक लिखा जाय आज हम उस गौरव की अनुभूति कर रहे है जब 500 वर्ष बाद भगवान श्रीराम का भव्य मन्दिर बनकर तैयार हो गया और लाखों की संख्या में यहां दर्शन करने के लिए लोग आते है तब यहां की संस्कृति को अपनाते है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, विधायक अजय सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत संजय चौधरी, गोरक्षप्रांत के प्रचारक रमेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास