बाराबंकी मामले की जांच के बाद मुख्यमंत्री करेंगे कड़ी कार्रवाई: ब्रज भूषण

लखनऊ/ सीतापुर, 04 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाराबंकी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं को पीटे जाने की घटना को लेकर गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने सीतापुर पहुँचे थे। यहाँ पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही।

एबीवीपी कार्यकर्तवों को गुंडा बताये जाने को लेकर उन्होंने मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजभर हल्के व्यक्ति हैं। बिहार में पीएम मोदी की माँ के ख़िलाफ़ अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कोई किसी की मां की आलोचना नहीं कर सकता। मोदी तो क्या उनकी मां की आलोचना जिस तरह से कांग्रेस के लोग अपनी कब्र खोद रहे है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं उससे उनकी मानसिकता का पता चलता है । जहां तक बिहार चुनाव की बात है तो कांग्रेस बिहार से खाली हाथ लौटेगी।
संजय निषाद के गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आप लोग बिना वजह का सवाल क्यों पूछ रहे हैं। हम संजय निषाद, ओम प्रकाश राजभर और ओवैसी जैसे लोगों पर बयान देने के लिए बाध्य नहीं हूं ।
गौरतलब है की बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ दिनों पहले ही लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की थी। मुख्यमंत्री से लंबे समय बाद उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि बड़े लोगों को हमेशा झुकना पड़ता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास