" भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने मनाई दीनदयाल की जयंती"
इस अवसर पर मुख्य वक्ता विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अमिताभ त्रिपाठी अटल ने कहा कि दीनदयाल जी का जीवन समाज के दबे कुचले अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए समर्पित था उन्होंने सामाजिक विषमता ऊंच नीच और भेदभाव को समाप्त कर प्रत्येक व्यक्ति के संपूर्ण विकास में अपना जीवन समर्पित किया।
इस दौरान क्षेत्रीय सह संयोजक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट ने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार अपने कार्यो के दम पर देश दुनिया में प्रत्येक भारतीय नागरिक का गौरव बढ़ाकर समाज के अंदर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए समाजिक नवनिर्माण में कार्य कर रही है निश्चित सरकार के कार्य दीनदयाल उपाध्याय जी के सकारात्मक सोच एवं विचारों को आगे बढा कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रही है।
इस अवसर पर जिलाअधिवक्ता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण दामोदर पाठक नेवी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया तदुपरांत मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान विष्णु कांत शुक्ला,गजेंद्र मणि त्रिपाठी, निकेत नारायण सेवक पांडे,भास्कर शुक्ला,वीरेंद्र सिंह, उपेंद्र दूबे,अखिलेश दूबे,रामरूप त्रिपाठी,अनादि मिश्रा,सुदामा प्रसाद चौधरी,धर्मेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह,सचिन द्विवेदी,संजय भारती,श्रीकृष्ण चंद्र,सदानंद चतुर्वेदी,राजकमल शुक्ला,नरेंद्र महंता, रघुनंदन दूबे,राकेश श्रीवास्तव,रविंद्र श्रीवास्तव,गंगेश्वर त्रिपाठी, रूपल मौर्य,कृष्ण मोहन सिंह सरकार,संजय श्रीवास्तव,अनिरुद्ध पांडे,चंद्रभूषण दूबे, अभय नंदन त्रिपाठी,अजय मिश्रा,अजिता मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें