इलाहाबाद, केरल उच्च न्यायालयों के लिए चार न्यायाधीश नियुक्त
नयी दिल्ली, 01 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दो उच्च न्यायालयों के लिए चार न्यायाधीशों की नियुक्ति की है।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने सोमवार को उनकी नियुक्ति से संबंधित ये घोषणा की ।अधिवक्ता अरुण कुमार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार केरल उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति जॉनसन जॉन, न्यायमूर्ति जी यू गिरीश और न्यायमूर्ति सी एन प्रतीप कुमार को पदोन्नत कर स्थायी न्यायाधीश नियुक्ति किया गया है।
तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने मई 2023 को श्री कुमार को न्यायाधीश बनाने सिफारिश की सिफारिश की थी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें