अयोध्या में ढाई घंटे चलेगा राममंदिर ध्वजारोहण समारोह

अयोध्या 19 सितंबर (वार्ता) राम की नगरी अयोध्या में 25 नवंबर को राममंदिर में ध्वजारोहण समारोह दो घंटे 30 मिनट तक चलेगा। ध्वजारोहण समारोह में तय सभी कार्यक्रम की रूपरेखा निश्चित हो गई है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा राम मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण का समारोह दिव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम करीब ढाई घंटे तक चलेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय ने आज पत्रकारों से संवाद में इस जानकारी को साझा किया।
राय ने बताया कि भगवान श्रीराम के ध्वज पर प्राचीन काल में क्या चिन्ह होता था, इस बारे में गहन शोध किया जा रहा है। ध्वज के आकार, ऊँचाई और हवा की गति जैसे तकनीकी पहलुओं का भी अध्ययन विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है, ताकि शिखर पर ध्वज उचित ढंग से लहराया जा सके। ट्रस्ट ने संतों, विद्वानों, मीडिया और समाज से सहयोग की अपील की है, जिससे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक तथ्यों के आधार पर ध्वज का स्वरूप तय किया जा सके। राममंदिर ट्रस्ट कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी तरह जुटा हुआ है और सभी संतों-महंतों से समन्वय बनाकर कार्य को गति दी जा रही है। क्योंकि उसी दिन भगवान श्रीराम की बारात भी निकलेगी 25 नवंबर को विवाह पंचमी भी है। अयोध्या में अधिकांश मंदिरों में श्रीराम बारात के उत्सव को समारोह पूर्वक मनाया जाता है। पूरे देश से राम बारात में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास