सपा नेता की गिरफ़्तारी से नाराज सपाई पुलिस मुख्यालय पर धरने पर बैठे - पुलिस उपायुक्त के आश्वासन के बाद धरना समाप्त
अकमल इमाम सपा के जिला उपाध्यक्ष हैं जिन्हें 26 सितंबर की आधी रात को हंडिया पुलिस द्वारा उनके घर से जबरन गिरफ्तार कर लिया गया। कारण प्रदेश सरकार की कथित ध्वस्त क़ानून व्यवस्था पर सोशल मीडिया में लिखना बताया जा रहा है।सपा नेता के इस तरह की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने की जानकारी पर एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक श्रीमती विजमा यादव, हाकिम लाल बिन्द, पूर्व एमएलसी बासुदेव यादव सहित कई नेता एवं पदाधिकारी जब पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) गंगानगर कुलदीप गुनावत से मिलने पहुंचे ।
पार्टी के नेताओ को बताया गया कि अधिकारी अभी उपलब्ध नहीं हैं। एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने फोन पर डीसीपी से बात कर मिलने की बात की तो उन्होंने एक घंटे बाद मिलने का समय दिया।जब पता चला कि वह अपने कार्यालय में बैठे हैं और जानबूझकर मिलने से टाल मटोल कर रहे हैं तो नाराज सपा नेता वहीं कार्यालय के सामने धरने पर बैठ कर नारे बाजी करने लगे।
जिला मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने बताया कि धरने की जानकारी पर तत्काल डीसीपी बाहर आये और कार्यालय के अंदर चल कर बात करने के लिये कहा। सपाई डीसीपी गंगानगर को अपने नेता को तत्काल रिहा करने की मांग करते रहे जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही अकमल इमाम को रिहा करा दिया जायेगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अनिल यादव, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक गण श्रीमती विजमा यादव, हाकिम लाल बिन्द, पूर्व एमएलसी बासुदेव यादव, सपा प्रवक्ता निधि यादव, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, शांति प्रकाश पटेल, संगम लाल मौर्य सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें