अयोध्या को अंंतर्राष्ट्रीय नगरी के रूप मेें विकसित करने पर चल रहा है काम: नृपेन्द्र मिश्र

अयोध्या 10 सितंबर (वार्ता) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि अयोध्या को अंतर्राष्ट्रीय नगरी के रूप में विकसित करने के लिये केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके अलावा अयोध्या नगरी के दिव्यता और भव्यता के अनेकों विकास योजनाओं पर काम भी चल रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में समिति की बैठक के दूसरे और आखिरी दिन बुधवार को उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र राममंदिर के 70 एकड़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राममंदिर और परकोटा के मंदिर ध्वजारोहण समारोह से पहले पूर्ण हो जाएगा। राम कथा संग्रहालय का निर्माण कार्य अप्रैल 2026 तक पूरा हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि राम कथा संग्रहालय में राम पर केंद्रित विषय है। अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन को प्रदर्शित करने का संग्रहालय है। इसके साथ साथ अयोध्या का इतिहास राम कथा संग्रहालय में वर्णित किया जा रहा है। सप्तऋषि आश्रम के बीच में एक जलाशय का भी निर्माण हो रहा है। अप्रैल 25 नवंबर तक राम मंदिर परिसर में सभी कार्य पूरा करने लक्ष्य रखा गया है। 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जाएगा जो इस बात की जन सामान्य को संदेश होगा कि राम मंदिर और उसके सहायक भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। ध्वजारोहण के बाद राम जन्मभूमि परिसर में ऑटोटोरियम ट्रस्ट ऑफिस गेस्ट हाउस और राम कथा संग्रहालय का निर्माण 2026 तक चलेगा।
श्री मिश्र ने कहा कि ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश के मेहमानों को आमंत्रित किया जाएगा। मेहमानों की सूची राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव बनाएंगे, उन्ही का निर्णय अंतिम होगा। राम दरबार के ऊपर तल पर रामायण की मूल प्रतियां और श्री यंत्र की की स्थापना की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास