नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने तय की अगले आम चुनावों की तारीख

नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने तय की अगले आम चुनावों की तारीख

काठमांडू, 13 सितंबर (वार्ता) नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने पहली मंत्रिमंडल बैठक में संसद को भंग करने की सिफारिश की है। प्रधानमंत्री ने आगामी संसदीय चुनाव के लिए तारीख भी 05 मार्च 2026 तय कर दी है।

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संसद को भंग करने तथा अगले चुनाव कराने की सिफारिश का समर्थन किया है।

श्रीमती कार्की ने शुक्रवार रात को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

उन्हें राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 61 (तीन) और (चार) के तहत नियुक्त किया गया, जो राज्य प्रमुख को अंतरिम सरकार के नेता को नामित करने का अधिकार देता है।

यह फैसला आठ-नौ सितंबर 2025 के युवा विद्रोह के बाद में आया है जिसने नेपाल की प्रमुख राजनीति को उथल-पुथल कर दिया।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की शुक्रवार को युवा विद्रोह के प्रतिनिधियों के समर्थन से प्रधानमंत्री नियुक्त की गयीं। उन्हें छह महीने के भीतर आम चुनाव कराने को कहा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास