मध्यम वर्ग को राहत देंगे जीएसटी में हुये बदलाव: अग्रवाल
गोरखपुर 04 सितम्बर (वार्ता) चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के पूर्व अध्यक्ष एस के अग्रवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कल देर रात की गयी जीएसटी घोषणाओं का स्वागत करते हुए कहा कि इस कदम से मध्यम वर्ग को काफी राहत मिलेगी।
श्री अग्रवाल ने गुरूवार को यूनीवार्ता से बातचीत में कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बदलाव से देश की बहुत संख्या जनता को लाभ होगा और रोजमर्रा की वस्तुओं पर 18 प्रतिशत एवं 12 प्रतिशत जीएसटी की दरें कम करके पांच प्रतिशत की गई हैं जिससे मध्यम वर्ग को काफी राहत मिलेगा।उन्होंने कहा कि इस बदलाव से शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती होगी एक तरफ दवाइयो पर जीएसटी पांच प्रतिशत अथवा शून्य किया गया है दूसरी तरफ किताबें कॉपियों एवं अन्य स्टेशनरी सामान करमुक्त किए गए हैं रेडीमेड गारमेंट में 2500 रूपये से कम मूल्य के कपड़ों में 12 प्रतिशत से घटकर पांच प्रतिशत किया गया है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि मध्यम वर्ग की दृष्टि से यह बदलाव स्वागत योग्य है टीवी फ्रिज एसी आदि की तरह कम होगी कृषि यंत्रों में जीएसटी कम होने से किसान लाभान्वित होंगे स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक कोल्ड ड्रिंक फास्ट फूड पान मसाला तंबाकू की दरों में वृद्धि सही है सीमेंट पर जीएसटी कम करने से कंस्ट्रक्शन उद्योग बढ़ेगा।
उल्लेखनीय है कि सुश्री सीतारमण ने जीएसटी परिषद की मैराथन बैठक के बाद बुधवार देर रात कर की दरों वाले स्लैब में बदलावों की जानकारी दी थी। ये बदलाव 22 सितंबर से प्रभावी होंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें