एबीसी पब्लिक स्कूल में साइबर अपराध जागरूकता कार्यशाला

गोरखपुर( दुर्गेश मिश्र)।पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में एबीसी पब्लिक स्कूल, दिव्य नगर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई। लगभग तीन सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।इस कार्यशाला में क्षेत्राधिकारी कैण्ट तथा थाना कैण्ट प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताते हुए साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की उपयोगिता से अवगत कराया।छात्र-छात्राओं को चेतावनी दी गई कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त ओटीपी या बैंक विवरण साझा न करें।सोशल मीडिया पर निजी जानकारी उजागर न करें।संदिग्ध लिंक या ई-मेल पर क्लिक करने से बचें और अपने पासवर्ड को मजबूत एवं समय-समय पर परिवर्तित करते रहें।अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका सतर्कता और जागरूकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे न केवल स्वयं सावधान रहें बल्कि परिवार और समाज को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास