महिला सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त सभागार में उच्च स्तरीय बैठक

गोरखपुर( दुर्गेश मिश्र)। गोरखपुर मंडल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं मिशन शक्ति को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए गुरुवार को मंडलायुक्त सभागार में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीजी रेंज एवं मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में महिला अपराधों से संबंधित न्यायालयों में लंबित मुकदमों की त्वरित सुनवाई एवं अपराधियों को शीघ्र दंडित कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही क्षेत्र की समग्र कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त की जाए और अपराधों की रोकथाम के लिए खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जाए।

एडीजी रेंज एस चनप्पा ने स्पष्ट कहा— “महिला अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर पीड़िता को न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी है और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस व अभियोजन पक्ष पूरी तत्परता से कार्य करें। कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली जिम्मेदारी है, इसमें कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।”

मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा— “मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल अपराधियों को दंडित करना ही नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की मजबूत भावना स्थापित करना भी है। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय बनाकर प्रभावी कार्यवाही करनी होगी। कानून-व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।”

बैठक में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने अब तक की प्रगति की समीक्षा प्रस्तुत की। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिला उत्पीड़न व अपराधों के मामलों की लगातार निगरानी की जाए तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाया जाए।

मंडलायुक्त अनिल ढींगरा डीआईजी रेंज एस चनप्पा जिलाधिकारी दीपक मीणा एसएसपी राज करन नय्यर  सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव  पुलिस  अधीक्षक ट्रैफिक राज पाण्डेय सहित  अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास