एनडीए, एनए सीडीएस परीक्षा के निर्धारित हुए आठ परीक्षा केंद्र

ग्रेटर नोएडा 12 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश स्थित जिला गौतमबुद्धनगर में आगामी 14 सितंबर को आयोजित होने वाली एनडीए/एनए 2 व सीडीएस 2 परीक्षा को लेकर संघ लोक सेवा आयोग के इंस्पेक्टिव ऑफिसर ने समीक्षा बैठक की जिसमें समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट लोकल इंस्पैक्टिंग ऑफिसर सहित केंद्र व्यवस्थापकों और परीक्षा केंद्र की सुरक्षा निगरानी करने के पुलिस अधिकारी को मानकों के अनुरूप परीक्षा पूर्ण कराने की विशेष जानकारी दी।

परीक्षा केंद्रों पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अंदर न जा पाए इस पर पुलिस विभाग द्वारा रखी जाए खास नजर।
परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए समस्त अधिकारी समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंचकर अपने दायित्वों का करें निर्वहन परीक्षा की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल रहित कराने में जिला प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का बहुत ही अहम योगदान होता है इसीलिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी आपसी सामंजस्य बनाकर मानकों के अनुरूप परीक्षा को सफल कराने के लिए अपनी-अपनी तैयारियों को पूर्ण कर लें। आयोजित होने वाली परीक्षा में यदि किसी भी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं लोकल इंस्पैक्टिंग ऑफिसर तथा केंद्र व्यवस्थापक आवश्यक दिशा निर्देश अनुरूप अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि परीक्षा केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाएं और सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं, यदि कोई भी मूलभूत सुविधा, सीसीटीवी कैमरा सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा हो तो तत्काल उसको सही कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बैठक के दौरान बताया कि एनडीए और एनए परीक्षा(II) 2025 के पांच परीक्षा केंद्रों पर दो प्रणालियों में परीक्षा होगी और सीडीएस (II)2025 की परीक्षा तीन केंद्रों पर तीन प्रणालियों में परीक्षा कराई जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास