चौरी चौरा विधानसभा मेरी मां है: ई.सरवन निषाद
चौरी चौरा (अमित)। चौरी चौरा विधानसभा के नई बाजार के निवासी राम निवास राजभर गुजरात के वड़ोदरा मजदूरी करने गए थे जहां पर बीमारी की वजह से शनिवार की रात में उनकी मृत्यु हो गई जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पारिवार की आर्थिक हालत बेहद खराब थी जिससे शव लाने में समस्या हो रही थी जिसके बाद आस पास के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक ई .सरवन निषाद को बताया जिसके बाद उन्होंने तत्काल अपने पास आर्थिक सहयोग करते हुए गुजरात से शव को गुजरात से गांव के लिए रवाना कराया और कहा कि विधानसभा में हर गरीब और कमजोर की मदद करना ही जीवन का लक्ष्य है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करूंगा और जो भी सरकारी सहयोग रहेगा वह भी परिवार को करवाऊंगा । और विधानसभा क्षेत्र में हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ा हूं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें