भारतीय स्टेट बैंक KYC हेतू ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया
चौरी चौरा। भारतीय स्टेट बैंक चौरी चौरा के द्वारा मुंडेरा बाजार स्थित पंचायत भवन में केवाईसी हेतू ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया जिसको संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक राम पुनीत कुमार ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा अधिकृत 5 दस्तावेज- आधार, निर्वाचन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मनरेगा कार्ड में से कोई भी लेकर एक फोटो के साथ अपना केवाईसी करवायें।
साथ ही उन्होंने कहा कि केवाईसी करने के लिए सिर्फ शाखा एवं एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र ही अधिकृत है. इसके लिए किसी भी व्यक्ति कोई ओटीपी नहीं देना है और बैंक द्वारा नहीं कोई लिंक ही भेजा जा रहा है. इसीलिए फोन आने या पत्र या एसएमएस आने की स्थिति में सिर्फ शाखा या एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र ही जाना हैं।
बैठक में एसबीआई के लक्ष्मी कांत, ग्राहक सेवा केंद्र से अमित, प्रतीक, प्रदीप, आमिर, अमित, तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें