प्रयागराज मंडल में टिकट चेकिंग में 18332 यात्रियों से वसूला गया 1.15 करोड़ रुपये जुर्माना
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इसमें से बिना टिकट यात्रा करने वाले 10308 यात्रियों को प्रभारित कर 76,66,694 रुपए , अनियमित यात्रा करने वाले 7017 यात्रियों को प्रभारित कर 36,96,666 रुपए एवं अनबुक्ड लगेज के 1007 मामलो में 1,73,440 रुपए जुर्माना वसूल किया गया ।
उन्होंने बताया कि प्रयागराज मण्डल सभी यात्रियों को उत्तम भोजन, शुद्ध पेय जल, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाता रहता है ।
प्रयागराज मंडल में शामिल प्रमुख स्टेशनो में प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज स्टेशन, प्रयागराज छिवकी, कानपुर सेंट्रल, टूंडला जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन और मिर्जापुर स्टेशन शामिल है।
रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदांन में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें। रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें