प्रदेश की 20 जेलों मे भेजे जाएंगे 10 हजार कंबल

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) उत्तर प्रदेश मे प्रयागराज स्थित नैनी सेंट्रल जेल के बंदियों ने बंदियों कैदियों  को ठंड से राहत दिलाने के लिए जेल मे कंबल बनाने का काम शुरू कर दिया है |

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ठंड की शुरुआत होने से पहले ही जेल कारखाने मे बंदियों के द्वारा कंबल बनाने का काम शुरू किया जाता है | कंबल बनाने का काम मुख्यालय से आदेश आने के बाद शुरू हो जाता है | मुख्यालय से आदेश आने के बाद उन्हें सूची  के अनुसार भेजा जाता है |  

उन्होंने बताया कि प्रदेश की जेलों मे आवश्यकता के अनुसार सूची मुख्यालय भेजी जाती है | जिसके बाद उसपर डी जी जेल की संस्तुति होने के बाद लिस्ट सेंट्रल जेल भेजी जाती है | उन्होंने बताया कि एक महीने पहले शुरू हुए काम के लिए 100 से अधिक बंदी काम कर रहे है |

उन्होंने बताया कि  सेंट्रल जेल के कारखाने मे कंबल तैयार किए जाने का काम तेजी से चल रहा है ! सेंट्रल जेल मे बंद सजायाफ्ता बंदी जेल के कारखाने मे दिन मे समय कि अनुसार काम कर रहे है | सेंट्रल  प्रदेश के 20 जेलों को 10 हजार कंबल भेजा जाता है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास