27 अक्टूबर से शीतकालीन वर्दी पहनेंगे पुलिसकर्मी, मुख्यालय से होगी निगरानी

लखनऊ 26 अक्तूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने मौसम में परिवर्तन को देखते हुए राज्यभर में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के लिए शीतकालीन वर्दी लागू करने का आदेश जारी किया है।

यह आदेश पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) शलभ माथुर की ओर से जारी किया गया है। यह आदेश सभी जोनल, रेंज, जिला पुलिस प्रमुखों, पुलिस आयुक्तों और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि पुलिस मुख्यालय से इसकी निगरानी की जाएगी ताकि राज्यभर में वर्दी परिवर्तन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
निर्देश के अनुसार, 27 अक्टूबर से रात के समय सभी पुलिसकर्मियों को शीतकालीन वर्दी पहननी होगी, जबकि एक नवंबर से दिन और रात दोनों समय यह वर्दी अनिवार्य होगी। आदेश में कहा गया है कि मौसम में ठंड बढ़ने के साथ यह कदम आवश्यक हो गया है ताकि ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों को सुविधा मिल सके।
पुलिस महानिदेशकके अनुमोदन से जारी इस आदेश में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वर्दी परिवर्तन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें और आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास