उत्तर प्रदेश में 46 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीएम बदले
लखनऊ, 28 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में दीपावली बाद एक बार फिर से योगी सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को 46 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है।
आईएएस अफसर अश्वनी कुमार पांडे को श्रावस्ती का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अतुल वत्स को हाथरस का नया डीएम बनाया गया है। रूपेश कुमार को सहारनपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है।भानु गोस्वामी को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है। राजेश प्रकाश को विंध्याचंल का मंडलायुक्त बनाया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें