वाराणसी में 49 केंद्रों पर होगी पीसीएस प्री परीक्षा

वाराणसी, 11 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा वाराणसी 49 केंद्रों पर आयोजित होगी। लगभग 22,000 से अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कल जिले के 49 केंद्रों पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में लगभग 22,000 से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे।
सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, ब्लूटूथ या किसी अन्य प्रकार की डिवाइस परीक्षा केंद्र पर न लाए। साथ ही, बिना स्कैनिंग के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास