राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने पत्रकार की हत्या पर जताया शोक पत्रकारों के हत्यारे को दी जाए फांसी और परिजनों को सरकार दे 50 लख रुपए की आर्थिक सहायता
प्रयागराज( दुर्गेश मिश्र)राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने दिवंगत पत्रकार एल एन सिंह की हत्या पर शोक प्रकट करते हुए अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी उन्होंने इस घटना की घोर निंदा करते हुए कहा यह पत्रकार की हत्या नहीं बल्कि लोकतंत्र की हत्या है आज के समय में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ खतरे से खाली नहीं है आए दिन पत्रकारों की हत्याएं होती रहती हैं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम उच्च अधिकारियों से बात करेंगे और हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए और सरकार से गुजारिश करेंगे की दिवंगत परिवार को 50 लख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए आपको बताते चले बृहस्पतिवार 23 अक्टूबर को शाम को पत्रकार एलएन सिंह की हत्या, कर दी जाती है इसी तरह बहुत सारी घटनाएं पत्रकारों के साथ घटती रहती हैं आज लोकतंत्र का चौथा स्तंभ सुरक्षित नहीं है यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले जौनपुर में 2024 को आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या कर दी जाती है फतेहपुर में 1 जनवरी 25 में दिलीप सैनी की हत्या कर दी जाती है और सीतापुर में 8 मार्च 25 राघवेंद्र वाजपेई की हत्या कर दी जाती है और 23 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज में एल एन सिंह की हत्या की घटना को अंजाम दिया जाता है लगभग डेढ़ साल के अंतराल में चार-चार पत्रकारों की हत्याएं हो जाती हैं यह सीधा लोकतंत्र का हनन है यह सिलसिला अगर इसी तरह चलता रहा तो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहां जाने वाला पत्रकारिता खत्म होने की कगार पर पहुंच जाएगा हम सरकार से गुजारिश करते हैं पत्रकार सुरक्षा बिल लागू करें जिससे पत्रकार अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहे पत्रकार शासन और समाज की एक कड़ी होता है जनता की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है पत्रकारअपने कलम के माध्यम से सच्चाई को लिखता है उसे जो भी दबाने का प्रयास करेगा हमारा हमारा संगठन उसका विरोध करेगा और पत्रकारों के हितों की लड़ाई सदैव लड़तेरहेंगे
.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें