54 साल बाद खोला गया बांके बिहारी मंदिर का खजाना
मथुरा 18 अक्टूबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर का खजाना शनिवार को 54 साल बाद खोला गया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सिविल जज जूनियर डिवीजन और सेवायतों के साथ मिलकर तहखाना खोला था, फिलहाल तहखाने को फिर से बंद कर दिया गया है और अब आगे कब खोला जाएगा ये अभी बताना मुश्किल है। कुछ बक्से मिले हैं बाकी कोई बहुत कीमती सामान नहीं मिला है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह खजाना 160 साल पुराना बताया जा रहा है। इसे अब से पहले 1971 में खोला गया था उसके अब दीपावली से पहले शनिवार को धनतेरस वाले दिन खोला गया। खजाने के लिए तहखाने को खोलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्राइंडर से मुख्य दरवाजे के ताले काटे गए, उसके बाद पुलिस, प्रशासन और कमेटी के सदस्यों ने प्रवेश किया। बांके बिहारी का खजाना खोलने का निर्णय 29 सितंबर को लिया गया था। 17 अक्टूबर को कमेटी के सचिव और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने खजाना खोलने का आदेश जारी किया था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें