उत्तर प्रदेश में 54 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण पूरा
लखनऊ, 25 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में किसान पंजीकरण अभियान जोरशोर से जारी है और अब तक करीब 54 प्रतिशत किसानो की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है।
सरकार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 30 नवंबर तक हर गांव में किसान पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएं। इसके लिए कैंप चार्ट तैयार कर राज्य स्तर पर साझा करने को कहा गया है। साथ ही पीएम किसान सत्यापन का कार्य भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
वर्तमान में औसतन चार हजार किसानों का पंजीकरण प्रतिदिन किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि नवंबर अंत तक प्रदेश के सभी पात्र किसानों का पंजीकरण और सत्यापन पूर्ण हो जाए, ताकि कोई भी किसान अगली पीएम किसान किस्त से वंचित न रह जाए

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें