प्रयागराज के सभी सीएचसी पर कुल 97 तरह की जांच मरीजों की जा सकेगी

प्रयागराज,( दिनेश तिवारी) प्रयागराज के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को पैथालॉजी की बेहतर सुविधा मिलेगी। जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। अब जिले  के सभी सीएचसी पर कुल 97 तरह की जांच मरीजों की जा सकेंगी। इसके लिए केंद्रों पर अत्याधुनिक मशीनें आदि मुहैया कराई जा चुकी है।

पॉइंट-ऑफ-केयर परीक्षण  (पोंओ सी टी } के रीजनल मैनेजर उपेंद्र सिंह ने  रविवार को बताया, कि जनपद में कुल 24 सीएचसी हैं जिसमें से 11 सीएचसी पर यह जांच की सुविधा शुरू हो गई है, यहां पैथोलॉजी लैब पूरी तरह से हाइटेक मोड में तैयार हैं।

अभी तक ग्रामीण इलाकों के मरीजों को महत्वूपर्ण जांच कराने के लिए प्राइवेट पैथालाजी सेंटरों का चक्कर लगाना पड़ता था या शहर के बड़े अस्पतालों में आना होता था लेकिन अब उन्हें अपने नजदीकी सीएचसी पर ही यह सुविधांए मिल सकेंगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी   (सीएमओ)  डॉ. एके तिवारी ने कहा, इस व्यवस्था से ग्रामीण इलाकों के मरीजों को काफी सहूलियत होगी। (सीएमओ) आफिस में इस संबंध में संबंधित लैब टेक्निशियन आदि को ट्रेनिंग दी गई है।

                 टोटल आरबीसी काउंट, स्नोफिल काउंट, प्लेटलेट काउंट, ईएसआर, ब्लीडिंग टाइमिंग एंड क्लाटिंग टाइमिंग, पैक्ड सेल वैल्यूम, थैलेसीमिया, यूरिन प्रेग्नेंसी टेस्ट, यूरिन माइक्रोस्कोपी, सीरम एसटी, सीरएम एलटी, सीरम टोटल प्रोटीन, सीरम क्रिटनिन, सीरम यूरिक एसिड, सीरम सोडियम, सीरम कैल्शियम आदि जांचें अब सीएचसी पर ही होंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास