छठ महापर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव : योगी

लखनऊ 25 अक्टूबर, (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को सूर्योपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

मुख्यमंत्री ने आज यहाँ जारी एक बधाई सन्देश में कहा कि “ रउआ सब पर छठी मईया के कृपा बनल रहे, परिवार खातिर कठिन व्रत रखे वाली माता अ बहन लोगन के हमरी तरफ से विशेष मंगलकामना।”
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, श्रद्धा और अनुशासन का एक अनुपम संगम है। सूर्योपासना के माध्यम से यह पर्व हमें जीवन में प्रकाश, ऊर्जा और सन्तुलन का सन्देश देता है। यह पर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव है।
मुख्यमंत्री जी ने कामना की कि छठी मईया की कृपा से सभी व्रती अपने संकल्प में सफल हों तथा स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन प्राप्त करें। छठ महापर्व की यह महान परम्परा पीढ़ी दर पीढ़ी सतत् जारी रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास