युवाओं के बल पर ही हों सकता है आत्मनिर्भर भारत निर्माण : कौशलेंद्र सिंह
श्री सिंह ने रविवार को वैहरना में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान युवा सम्मेल में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में स्वदेशी की अवधारणा को विशाल और व्यापक स्वरूप प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में स्वदेशी की अवधारणा को विशाल और व्यापक स्वरूप प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तब हम देश के किसान, कारीगर, भारतीय तकनीक और युवाओं को सशक्त बनाते हैं। श्री मोदी का संकल्प ही स्वदेशी है और हमें उनके साथ खड़े होकर इसे जन-जन तक ले जाना है।
श्री सिंह ने कहा कि भारत की प्राचीन अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया के लिए आदर्श थी। हम आजादी के पहले स्वदेशी के कारण आत्मनिर्भर थे, लेकिन आजादी के बाद दुनिया पर निर्भर हो गए। जीएसटी रिफॉर्म कोई सामान्य कदम नहीं बल्कि स्वदेशी को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक निर्णय है।
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा देश है। इसलिए युवाओं के बल पर ही हों सकता है आत्मनिर्भर भारत का निर्माण इसलिए यदि युवाओं को स्वदेशी की ओर प्रेरित किया जाए तो भारत फिर से आर्थिक महाशक्ति बन सकता है।
इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी , युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य , पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष नरसिंह ,,जिले के प्रवासी विमलेश सिंह पटेल , ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र पटेल एवं भाजपा महामंत्री रवि केसरवानी , मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें