मोदी ने खरना पूजा की शुभकामनाएँ दीं

मोदी ने खरना पूजा की शुभकामनाएँ दीं

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महापर्व छठ के खरना पूजा अवसर पर शुभकामनाएँ दीं है।

श्री मोदी ने आज 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा 'आप सभी को महापर्व छठ की खरना पूजा की असीम शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को सादर नमन! श्रद्धा और संयम के प्रतीक इस पावन अवसर पर गुड़ से तैयार खीर के साथ ही सात्विक प्रसाद ग्रहण करने की परंपरा रही है। मेरी कामना है कि इस अनुष्ठान पर छठी मइया हर किसी को अपना आशीर्वाद दें।'

उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ छठी मइया के गीतों का एक वीडियो भी साझा किया हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास