जीवन में दबाव के बीच मनोरंजन के कुछ पल हमें सार्थक ऊर्जा प्रदान करते हैं - सृंजय कुमार मिश्रा
चौरी चौरा (राज नारायण पांडे) । सेंट्रल एकेडमी में दिवाली कार्निवल एवं गरबा नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं फीता काटकर निदेशक सृंजय कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में दबाव के बीच मनोरंजन के कुछ पल हमें सार्थक ऊर्जा प्रदान करते हैं और यह कार्यक्रम इसी तरह का एक प्रयास है। प्रधानाचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी को अपनी सांस्कृतिक विरासत को संभाल कर रखना बहुत आवश्यक है। विद्यालय परिसर में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन का उद्देश्य बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी सुकून के कुछ पल उपलब्ध कराना है।
इस कार्निवल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं विषयवार प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न विषयों पर क्रियाशील मॉडल बनाए गए जो सभी के आकर्षण का केंद्र रही । कार्निवल में छोटे बच्चों के लिए गेम जोन, एयर गन शूटिंग, टैटू मेकिंग एवं फेस पेंटिंग, पकेट कैरम, फन एंड लर्न एवं खाने-पीने की चीजों के लिए फूड स्टॉल, फन एंड लर्न सहित तमाम स्टॉल भी लगाया गया जिसका आगंतुकों ने खूब लुत्फ उठाया। इसी कार्निवल में क्लास नर्सरी एलकेजी एंड यूकेजी के पेरेंट्स के लिए फैशन परेड ( रैंप वाक) कभी आयोजन किया गया जिसमें आए हुए अभिभावकों ने खूब बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके उपरांत ओपन कैटेगरी का टैलेंट हंट शो प्रतियोगिता का भी का भी आयोजन किया गया जिसमें अभिभावक अपने स्तर से मौज मस्ती करते नजर आए। कार्यक्रम में डांडिया महोत्सव एवं गरबा नाइट का भी आयोजन किया गया जिसमें लखनऊ से आए कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दिया एवं इन्हीं के साथ-साथ छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने बहुत प्रसन्नचित मुद्रा में गरबा एवं डांडिया खेल कर आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत फैशन परेड मे कक्षा नर्सरी से वैष्णवी को प्रथम कक्षा केजी से याशवी को द्वितीय एवं केजी और नर्सरी से सरस साहनी और अथर्व को तृतीय पुरस्कार और कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा का आयोजन हुआ । जिसमें प्रथम पुरस्कार एलइडी टीवी कक्षा 12वीं की छात्रा समृद्धि को, द्वितीय पुरस्कार साइकिल कक्षा 6 के ऐश्वर्या जयसवाल को , तृतीय पुरस्कार कक्षा 5 की अनुष्का कुमारी को डिजिटल स्पीकर तथा इसी प्रकार अन्य पुरस्कारों में सिद्धार्थ साहनेवाल, काव्य किरण पवार, समीर, गुलशन कुमार, प्रतिमा यादव, अभिलक्ष्य, आर्या वर्मा, शिखा, महेश यादव, प्रतिमा साहनी को अन्य पुरस्कार भी लकी ड्रा के माध्यम से, मिक्सर ग्राइंडर डिजिटल वॉच, एनालॉग वॉच, ईयर फोन वितरित किए गए जिसको लेकर छात्रों एवं अभिभावकों में खासा उत्साह रहा। संचालन तारा कुमारी सिंह ने किया।
कार्यक्रम में निदेशिका अनुराधा मिश्रा ,सहायक निदेशक अमन आकाश मिश्रा, सोनी मिश्रा, विभिन्न शाखाओं से आए प्रधानाचार्य उमेश मिश्रा, प्रतिमा मिश्रा, अनुपम तिवारी, अनीता पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष सनी जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष ज्योति प्रकाश गुप्ता, सुनीता गुप्ता, राजकुमार जायसवाल,गो वि वि के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा विमला पांडे, सुशील कुमार नायक,राकेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, दानवीर सिंह, अनिल कुमार पांडे, नरेंद्र त्रिपाठी, नीलिमा शुक्ला,अनीता गुप्ता, किरन जयसवाल, सीमा राय, वंदना त्रिपाठी, पवन उपाध्याय,आदित्यनाथ कुशवाहा, अमरजीत कौर, राज नारायण पांडे,अश्वनी त्रिपाठी, संजय कुमार द्विवेदी, अंजलि जायसवाल, नागेंद्र प्रसाद, प्रतिमा उपाध्याय,रजनीश सिंह, घनश्याम सिंह, अनिरुद्ध यादव, इसरार अहमद, योगेंद्र श्रीवास्तव, गर्विता श्रीवास्तव, कुसुम यादव, रीता चतुर्वेदी, प्रभात कुमार, शिवम सिंह, तारा कुमारी सिंह, असलम खान ,अशोक सिंह के साथ-साथ समस्त छात्र छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें