कार्यकर्ताओं का संकल्प देखकर विरोधी दलों की “नींद उड़ी" : मायावती

लखनऊ 10 अक्टूबर (वार्ता) एक दिन पूर्व पार्टी संस्थापक कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में हुई रैली को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे बसपा कार्यकर्ताओं, खासतौर पर युवाओं और महिलाओं ने जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर यह साबित किया है कि वे आने वाले चुनावों में पार्टी को पाँचवीं बार सत्ता में लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुश्री मायावती ने पोस्ट किया “ कार्यकर्ताओं का यह संकल्प देखकर विरोधी दलों की “नींद उड़ गई” है और उनके नेताओं की “बेबुनियाद बयानबाजी” इसी बेचैनी का परिणाम है। बहुजन समाज के लोग अपने वोट की ताकत से ही शोषित वर्ग को शासन में हिस्सेदारी दिला सकते हैं और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना पूरा कर सकते हैं। ” उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के मिशन के लिए तन-मन-धन से जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने लखनऊ के इस आयोजन में पहुंचे कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, नेताओं और अनुयायियों का आभार भी जताया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों से लाखों की संख्या में बी.एस.पी. समर्थक लखनऊ पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी ने सभी की सुरक्षित वापसी की भी व्यवस्था की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास