बांके बिहारी मंदिर खजाने की हो सीबीआई जांच:दिनेश फलाहारी

प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी )कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्ययाचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बांके बिहारी मंदिर में तोशाखाना से  आभूषण और संपत्ति के कागज गायब होने के पूरे मामले की सीबीआई जांच के लिए पत्र लिखकर अनुरोध किया है।

    फलाहारी महाराज ने बताया कि तोशाखाना से  आभूषण  के खाली डिब्बे संदूक में  मिले और संपत्ति के कागज गायब मिले जिससे बृजवासियों में भारी रोष व्याप्त हो गया है । उन्होंने बताया कि कई वर्षों की दान की गई संपत्ति के कजात नहीं मिलने के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

      उन्होंने मांग की है कि पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच हो । उन्होंने कहा कि मंदिर में हजारों करोड रुपए की हीरे, जवाहारात, आभूषण, चल अचल संपत्ति दान की गई थी। उन्होंने कहा कि भक्तों और राजा महाराजाओं द्वारा हिंदुस्तान के सैकड़ों जनपदों में और पाकिस्तान तक में  जमीन दान की गई ।  सारी संपत्ति के पेपर और सोना चांदी  गयाब है ।

      फलाहारी महाराज ने बताया कि इतने वर्षों के बाद उस खजाने को क्यों खोला गया, कुछ लोगों के द्वारा खजाना खुलने का विरोध क्यों किया गया । इन सभी बिंदुओं पर सीबीआई जांच होनी चाहिए।

          उन्होंने बताया कि सीबीआई जांच हो गई तो दूध का दूध पानी का पानी अलग हो जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास