फिल्म अभिनेता ने गोरखपुर में पोषण माह को सफल बनाने की अपील की
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव कुमार मिश्र की पहल की अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने चर्चा करते हुए वीडियो संदेश जारी किया है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि मातृ और बाल पोषण को समर्पित इस अभियान में गोरखपुर के लोग सक्रिय तौर पर प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा है कि यह कार्यक्रम महिलाओं और बच्चों के लिए बेहद उपयोगी है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से ‘‘सुपोषित गोरखपुर, सशक्त गोरखपुर’’ का भी नारा दिया । साथ ही कहा कि स्वस्थ समाज के लिए पोषण बहुत जरूरी है ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पोषण अभियान को जनांदोलन बनाते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा और मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी के निर्देशन में जिले में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यह वीडियो संदेश लोगों तक सकारात्मक संचार का एक प्रयास है। अभियान की गतिविधियों का उद्देश्य जनसहभागिता बढ़ाना और जागरूकता का स्तर ऊपर उठा कर स्वस्थ एवं सुपोषित गोरखपुर की ओर कदम बढ़ाना है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें