ट्रक में लगी भीषण आग, एक सौ से ज्यादा बकरे-बकरियां जिंदा जले
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कानपुर से कोलकाता के लिए लगभग 346 बकरे-बकरियां लादकर चला था | जैसे ही ट्रक प्रयागराज के उतराव थाना क्षेत्र के बलीपुर नैशनल हाइवै सब्जी मंडी के पास ट्रक के इंजन मे अचानक आग लग गई | देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। ट्रक में डबल फ्लोर में बकरा और बकरी लादे गए थे। हादसे मे ट्रक पूरी तरह जल कर नस्ट हो गया | आग का कारण इंजन में आई तकनीकि खराबी को बताया जा रहा है।
आग लगने के बाद जौनपुर निवासी ट्रक चालक राजधनी ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस पहुंच गई । स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग भयावह होती चली गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुच कर आग पर काबू पाया !
सिपाही गिरिजेश और होमगार्ड सुरेश ने अपनी जान पर खेल कर आग का गोला बने ट्रक से 200 से ज्यादा बकरों को बाहर निकाल दिया। सूचना पर उतरांव थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। । फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से आती तो यह संख्या और कम सकती थी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें