सरकार द्वारा जीएसटी रिफॉर्म जनता और व्यापारियों के हित में लिया गया फैसला : गणेश केसरवानी

प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गुड्स और सर्विस टैक्स (जीएसटी) रिफॉर्म पर उठाया गया कदम व्यापारी एवं जनता के हित में है और इस फैसले से पूरे देश की जनता और व्यापारी प्रसन्न हैं |

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जीएसटी रिफॉर्म को लेकर और हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी अभियान कार्यक्रम के  अवसर पर गुरुवार को महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जीएसटी रिफॉर्म पर उठाया गया कदम व्यापारी एवं जनता के हित में है | इस फैसले से पूरे देश की जनता और व्यापारी प्रसन्न हैं|

उन्होंने कहा कि देश की बुनियादी ढांचा को मजबूत करने के लिए “एक राष्ट्र एक टैक्स” कारगर सिद्ध हुआ और देश हर क्षेत्र में  श्री मोदी के नेतृत्व में विकास की धारा बहा रहा है | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बुनियादी चीजों पर टैक्स घटाकर और स्वास्थ्य रक्षक दवाइयां कर मुक्त कर जनता को राहत दिया है |

 भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने क्षेत्र के व्यापारी और क्षेत्रीय नागरिकों को स्वदेशी एवं विदेशी वस्तुओं की सूची वितरित किया | उन्हें स्वदेशी वस्तुओं की खरीद बिक्री के लिए अपील करते हुए कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें स्वदेशी उत्पादों को अपनाना होगा विदेशी वस्तुओं को अब त्यागना होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को सरकार रूप देते हुए भारत को दुनिया के सामने समृद्धि शाली भारत , विकसित भारत बना कर हमें खड़ा करना है

इस अवसर पार्षद नीरज गुप्ता , पार्षद सतीश  केसरवानी,पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नीरज केसरवानी व्यापारी नेता सतीश चंद्र केसरवानी, मंडल महामंत्री अभिषेक जायसवाल, , मंडल मंत्री लव कुश केसरवानी आदि बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास