सनातन धर्म पर कुठाराघात और हमला बर्दाश्त नहीं : स्वामी शांडिल्य
उन्होंने सोमवार को कहा कि सनातन धर्म आदि अनादि काल से चला आ रहा है, जो चलता रहेगा लेकिन विरोध करने वाले कहीं ठहरते नहीं हैं। सनातन धर्म के खिलाफ जो भी गलत बयानबाजी और विरोध करेगा उसके खिलाफ संत समाज सड़क पर उतरकर विरोध करेगा।
सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के निमित्त मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और निषाद राज गुह्य की मिलन स्थली पौराणिक श्रृंगवेरपुर से सृष्टि निर्माण स्थली दशाश्वमेध घाट तक सनातन यात्रा निकाल कर सनातनियों के धर्म की रक्षा के लिए आह्वाहन किया गया।
वैष्णव आश्रम श्री निकेतन श्रृंगवेरपुर में श्रृंगवेरपुर धाम के पीठाधीश्वर शांडिल्य महाराज के सानिध्य में निकाली गई सनातन यात्रा में हजारों सनातनी शामिल हुए। । इस यात्रा में स्वामी विमलदेव महाराज, अखिलेश तिवारी, कथावाचक राजेश्वर महाराज, कुलदीप नारायण तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, भुनेश्वरानन्द, लावलेषानन्द, बचाऊ शामिल रहे |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें