प्रधानमंत्री मोदी ने छठ पूजा के पहले अर्घ्य पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने छठ पूजा के पहले अर्घ्य पर शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को छठ पूजा के पहले अर्घ्य के मौके पर शुभकामनाएं दीं।

श्री मोदी ने इस अवसर पर अपने एक्स पोस्ट पर कविता पोडवाल द्वारा गाया हुआ छठी मैया को समर्पित भक्ति गीत भी साझा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट में लिखा, "देश भर के अपने परिवारजनों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनंत शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की हमारी परंपरा बहुत विशिष्ट है। सूर्यदेव की कृपा से सबका कल्याण हो, सबको जीवन में सुख-संपदा और सफलता की प्राप्ति हो, यही कामना है। जय छठी मइया!"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास