बरामदे में दादी के बगल सो रही किशोरी रहस्यमय तरीके से गायब, छानबीन में जुटी पुलिस
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश मे प्रयागराज के सरायइनायत क्षेत्र मे घर के बरामदे में परिजनों के साथ सो रही एक किशोरी के रात में रहस्यम तरीके से गायब हो जाने से हड़कंप मच गया | भोर में घटना की जानकारी होने पर परिजन खोजबीन में जुट गए, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला। खोजी कुत्ते के साथ मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सरायइनायत थाना क्षेत्र के धमोइया गांव निवासी अशर्फी लाल साहू कि बेटी बृहस्पतिवार को देर रात परिजनों के साथ घर के बरामदे में सोते समय एक युवती रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। शुक्रवार को भोर में परिजनों को जानकारी हुई तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। कई घंटे बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है|
थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स, फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्ते के साथ पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। खोजी कुत्ता मौके घर के अंदर गया फिर घर के पीछे की तरफ कुछ दूर जाकर लौट आया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है|

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें