जीरो लेवल क्रॉसिंग की मुहिम चला रही रेलवे
गोरखपुर 04 अक्टूबर (वार्ता) सड़क यातायात के बढ़ते दवाब के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे जीरो लेवल क्रॉसिंग की मुहिम चला रही है जिसके तहत सभी महत्वपूर्ण मार्गों पर स्थित क्रॉसिंग पर रेल ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाए जा रहे हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने शनिवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की तरफ से आयोजित .प्रेस से मिलिए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरफेस क्रॉसिंग से सड़क मार्ग पर चलने वालों से अधिक दिक्कत रेलवे को होती है, अतिरिक्त मानव संसाधन लगता है। इसलिए जीरो लेवल क्रॉसिंग मुहिम के तहत सारे सरफेस क्रॉसिंग समाप्त किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि रेलवे में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ पैसेंजर सर्विस पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। पूरा रेल लाइन नेटवर्क विद्युतीकृत हो गया है। सिग्नलिंग सिस्टम भी स्वचालित हो गया है। यात्रियों की शिकायत के लिए 139 हेल्पलाइन नम्बर को एकीकृत किया गया है। अब हर तरह की शिकायत इसी नम्बर पर आ रही है और अधिकतम 15 मिनट में उस पर रिस्पांस भी किया जा रहा है। इसके तहत पूर्वोत्तर रेलवे में शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया सबसे तेज है।
श्री सिंह ने कहा कि कोहरे के मौसम में रेलवे ही यात्रा का सबसे बेहतर विकल्प होता है। कोहरे में स्पीड कम करनी पड़ती है और इसी से ट्रेनों की टाइमिंग पर असर पड़ता है। इसमें सुधार के लिए पहले फॉग सेव डिवाइस का इस्तेमाल शुरू हुआ। समान कम्पोजिशन की रेक रिजर्व रखने से ट्रेनों का निरस्तीकरण कम हुआ। अब नए कवच सिस्टम से लोको पायलट को उसके कैब में ही सिग्नल दिख जाएगा और कोहरे में भी ट्रेनों की रफ्तार में सुधार आएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने कहा कि गोरखपुर स्टेशन पर एक बड़ी आबादी की यात्रा निर्भर रहती है। प्रतिदिन करीब एक लाख लोगों का आवागमन यहां से होकर होता है इसलिए यहां इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास फोकस है। वर्तमान समय में इस स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की कार्ययोजना के अनुसार निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इसी तरफ सहजनवा से दोहरीघाट तक रेल लाइन बिछाने का कार्य भी प्रक्रिया में आ चुका है।
एक सवाल के जवाब में सीपीआरओ ने बताया कि जीएसटी सुधार के लागू होने के बाद रेलवे से अनुज्ञापित दुकानों में रेल नीर की बिक्री 14 रुपये में की जा रही है। हर वेंडर की दुकान पर डिस्प्ले लगाया गया है। कोई दुकानदार 14 रुपये से अधिक ले तो रेल मदद एप शिकायत करेंए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
श्री सिंह ने कहा कि दीपावली और छठ पूजा पर भीड़ प्रबंधन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे में विशेष योजना बनाई गई है। इसके तहत 15 अक्टूबर से होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। इस एरिया में सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे। यहां यात्रियों को पंक्तिबद्ध कराकर ट्रेनों में बैठाया जाएगा। भीड़ के मद्देनजर बहुत सी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए सीपीआरओ ने कहा कि इर रेलवे के कटरा स्टेशन और अयोध्या के बीच रेल लाइन की दोहरीकरण का कार्य तेजी से जारी है और शीघ्र ही इसे पूरा करके रामघाट हाल्ट पर कुछ ट्रेनों का ठहराव की व्यवस्था की जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे जल्द ही एक लाइव पेंटिंग कम्पटीशन का आयोजन भी करेगा। उसमें अच्छी पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। टॉप थ्री पेंटिंग को को रेलवे खरीदेगी। इससे प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। कार्यक्रम में प्रेस क्लब की तरफ से बुकेए अंगवस्त्रए एकल पुष्पए स्मृति चिन्ह और पौधा देकर एनई रेलवे के सीपीआरओ का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर यूपी पुलिस के जवान और रक्तवीर की पहचान रखने वाले रक्तदानी शिवाम्बुज कुमार पटेल को प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी और आभार ज्ञापन अध्यक्ष रीतेश मिश्र ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें