अयोध्या में दीपोत्सव के बाद अब परिक्रमा की तैयारी शुरू

अयोध्या 24 अक्टूबर (वार्ता) अयोध्या में दीपोत्सव सकुशल सम्पन्न कराने के बाद अब जिला प्रशासन चौदह कोसी एवं पांच कोसी परिक्रमा की तैयारी में जुट गया है।

रामनगरी की इन दोनों परिक्रमा में लाखों श्रद्धालु अयोध्या की पौराणिक एवं शास्त्रीय सीमा की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि से रामनगरी की चौदह कोसी परिक्रमा शुरू होती है और एकादशी तिथि को रामनगरी की पांच कोसी परिक्रमा प्रारंभ होती है। इन दोनों परिक्रमा के समापन के बाद कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का सरयू स्नान का विशेष महत्व है।
केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास निधि से चौदह कोसी एवं पांच कोसी परिक्रमा को फोरलेन करके परिक्रमा पथ को विस्तारित किया गया और निर्माण कार्य जारी है। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परिक्रमा पथ के निर्माण का निरीक्षण कर चुके हैं। कमिश्नर राजेश कुमार और आईजी प्रवीण कुमार भी डीएम निखिल टी फुंडे और एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति देख कर आवश्यक निर्देश निर्माण कार्य में लगी फर्म को दे चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चौदह कोसी परिक्रमा पथ एवं पांच कोसी परिक्रमा पथ के निर्माण कार्य की गति से संतुष्ट हो है। अब देखना है कि क्या निर्माण कार्य कर रही फर्म इस तरह परिक्रमा शुरू होने से पहले निर्माण कार्य को पूरा कर पाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास