निर्मला सीतारमण ने वृहस्पति कुंड में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं का किया लोकार्पण
अयोध्या 08 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अयोध्या के हृदय स्थल वृहस्पति कुंड में लगी दक्षिण भारतीय संगीतज्ञों पुरंदर दास, त्यागराज एवं अरुणाचल कवि की प्रतिमाओं का लोकार्पण बटन दबाकर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे।पुरंदर दास चौदहवीं सदी के त्यागराज एवं अरुणाचल कवि सत्रहवीं सदी के मशहूर ख्यातिलब्ध दक्षिण भारतीय संगीतज्ञ रह चुके हैं। आज भी संगीत की उनकी विद्या जीवंत है। वृहस्पति कुंड आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में दक्षिण भारतीय एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ अनिल मिश्र एवं राममंदिर प्रबंधन कार्य देख रहे गोपाल राव भी उपस्थित रहे।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में आयोजित सत्संग समर्पण कार्यक्रम में दक्षिण भारतीय संगीतज्ञों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सत्संग समर्पण कार्यक्रम को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संबोधित करते हुए कहा कि उतर और दक्षिण का आदिकाल का सांस्कृतिक संबंध है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें