दिवाली और छठ को लेकर रेलवे ने की वृहद स्तर की तैयारियां

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) दिवाली और छठ पर्व को लेकर रेल प्रशासन ने इस बार त्योहारों को देखते हुए वृहद स्तर पर तैयारी की है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि इस बार 21 सितंबर से 30 नवंबर तक स्पेशल त्यौहार सीजन घोषित किया था जिसमें नवरात्रि से लेकर छठ के बाद तक यह त्यौहार सीजन माना जाता है।

उन्होंने बताया कि रेलवे बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करते हुए यात्रियों को  उनके गंतव्य तक सकुशल पहुचाएगी| इसी को देखते हुए रेल मंत्री द्वारा या घोषणा की गई कि इस बार रेलवे 12000 से अधिक त्यौहार विशेष गाड़ियों का संचालन करेगा| इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे द्वारा अब तक लगभग 500 से अधिक ट्रेनें संचालित कर दी गई है |

उन्होंने कहा कि 500 ट्रेन एसी ट्रेन होगी जो उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित होगी और यही से टर्मिनेट और ओरिजनेट होंगी| इसके साथ-साथ उत्तर मध्य रेलवे की स्थिति इस तरह है कि हम लोग पासिंग रेलवे हैं जिसके अंतर्गत चाहे वह वेस्टर्न रेलवे हो नॉर्दर्न रेलवे हो वह हमें पास करके ही निकलती है जो पूर्ण तरीके से पूर्वी भारत और तमाम जगहों को कनेक्ट करता है।

  श्री तिवारी ने कहा कि हमारे यहां से बड़ी संख्या में ट्रेन पास करती हैं और उन ट्रेनों की बात करें तो हमारे यहां से लगभग 5000 ट्रेन त्योहार स्पेशल जो है वह पास करती हैं|  यह उत्तर मध्य रेलवे को बड़ी सौगात है कि न केवल यहां से ट्रेन संचालित की जाएंगे बल्कि पासिंग ट्रेन भी बड़ी संख्या में यहां पर आएंगी यहां से बोर्डिंग डे बोर्डिंग भी की जा सकती है। 

हमने सुरक्षा को लेकर भी सारे इंतजार किए हैं साथ ही हम भीड़ के दिनों पर अपने स्टेशनों पर में में आई हेल्प यू बुथ का व्यवस्थापन करेंगे जिससे लोगों को सही और उचित जानकारी मिल सके और लोग सुगमता से अपने गंतव्य तक पहुंच सके साथ-साथ मेडिकल के टिकटिंग सुविधा और तमाम तरीके की जरूरी सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएंगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास