देवरिया मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग की दम घुटने से हुई थी मौत
देवरिया,11 अक्टूबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया मेडिकल कॉलेज में पानी की टंकी में मिले बुजुर्ग की मृत्यु दम घुटने के कारण हुयी थी।
गौरतलब है कि छह अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज में पानी की सप्लाई में बदबू आने की शिकायत तीमारदारों ने कॉलेज प्रशासन से किया था। शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज के पांचवें मंजिल पर सीमेंट से बने जब पानी की टंकी को देखा गया तो उक्त टंकी में मानव का एक सड़ा गला शव पड़ा था जिसकी पहचान मुबंई के थाणे निवासी अशोक गंवाडे (61) के ताैर पर की गयी थी।उन्होने बताया कि जांच में पता चला कि गवांडे की म़ृत्यु पानी में डूबने के कारण दम घुटने से हुयी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें