श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए आयोजित होगा विश्व नारायण महायज्ञ: दिनेश फलाहारी

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) श्री कृष्ण जन्मभूमि (मथुरा) के मुख्य याचिकाकर्ता पंडित दिनेश फलाहारी ने सोमवार को बताया कि श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए 27 अक्टूबर को मथुरा मे विश्व नारायण महायज्ञ आयोजित होगा|

उन्होंने बताया कि विश्व नारायण महायज्ञ एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन मे 16 देशों अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, बर्मा , इंग्लैंड, मॉरीशस, नेपाल, वियतनाम, भूटान, कैलिफोर्निया,  जर्मनी से प्रतिनिधि इस आयोजन हिससा लेंगे | उन्होंने बतीय कि को प्रातः बेला में विष्णु महायज्ञ एवं दोपहर को 2 बजे अंतरराष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा |

भागवत आचार्य सुरेश चंद्र शास्त्री एवं अशोक शास्त्री ने कहा कि हिंदू सम्मेलन में विदेश से लेकर सभी प्रदेशों के प्रतिनिधि उपस्थित होकर सनातन धर्म की जय जयकार कर समान नागरिक कानून , परिवार नियोजन, एवं ब्रज चौरासी कोस में मुगलकालीन स्मारकों के नामकरणों को समाप्त कराकर उन्हें वैदिक सनातन परंपरा के अनुरूप रखे जाने की बात होगी |

 सन्यासी साध्वी राधा नंद गिरी, पंडित कुलदीप दुबे  ने कहा कि अब समय आ गया है जब सनातन धर्म की पताका संपूर्ण भारतवर्ष में फहरानी होगी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों को कुचलने के लिए युवा वर्ग कुसंगति त्याग कर सदमार्ग को अपनाये ।

इस अवसर पर अनिल शास्त्री, राजेश कृष्ण शास्त्री, गिरिराज सिंह बाल्मीकि, श्रीधर पंकज, पीयूष आनंद, स्वामी अभिधानंद,  ईश्वर चंद्र रावत, बिंदिया देवी, कार्यक्रम का संचालन पं राजेश पाठक ने किया।

गौरतलब है कि वृंदावन में आयोजन स्थल दावानल कुंड स्थित उड़िया बाबा आश्रम में पीपा द्वाराचार्य जगद्गुरु बलराम बाबा, महामंडलेश्वर डॉ आदित्य आनंद महाराज , महंत श्री रामदेव चतुर्वेदी, महंत श्री चंद्र दास जी महाराज ,महंत श्री रामदास जी महाराज और श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य याचिकाकर्ता पंडित  दिनेश फलाहारी ने भूमि पूजन कर गणेश पूजा की गई ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास