ट्रेन कि चपेट मे आने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश मे प्रयागराज मे मांडा क्षेत्र मे दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन कि चपेट मे आने से एक बद्ध व्यक्ति कि मौत हो गई |
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मांडा थाना क्षेत्र मे बभनी हेठार गाँव निवासी राज बहादुर (65 ) मांडा रोड बाजार से देर शाम शाम को समान खरीद कर घर वापस लौट रहा था| कुखुड़ी गाँव के सामने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पार करते समय ट्रेन के चपेट मे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई |
उन्होंने बताया कि एक कीमैन ने घटना की सूचना रेल्वे पुलिस को दी | शव ट्रैक के बाहर था इसलिए मांडा पुलिस को सूचित किया गया| उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके पास मिले आधार कार्ड से की गई | राज बहादुर रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे |
उन्होंने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें