डीएपी खाद की कालाबाजारी के खिलाफ भाकियू ने किया प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे के नेतृत्व में किसानों ने समिति के सचिव के खिलाफ खाद वितरण में अनियमितता को लेकर प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी सोरांव ज्ञानेंद्र नाथ एवं अपर जिला कृषि अधिकारी विकास मिश्रा मौके पर पहुंचे और किसानों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने तत्काल समिति पर जाकर किसानों को खाद वितरण कराया और उनकी समस्याओं का समाधान कराया।
उर्वरक निरीक्षक व अपर जिला कृषि अधिकारी विकास मिश्रा ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसी भी दशा में कालाबाजारी या ओवररेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस पर सतत निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि खाद क्रय के समय अपनी खतौनी साथ लाएं तथा संस्तुत मात्रा में ही उर्वरक का उपयोग करें, ताकि खाद का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित किया जा सके|
इस मौके पर राजेंद्र कुमार, चंचल मिश्रा, विजय कुमार पटेल, नरेंद्र पटेल, हरिश्चंद्र, अंगद मौर्या, अनिल कुमार, मुन्ना मिश्रा, कमलेश पटेल आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें