योगी ने रामलला और हनुमंत लला का किया दर्शन, प्रदेश वासियों को दी दीपावली की बधाई
अयोध्या 20 अक्टूबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीवाली के दिन अयोध्या में रामलला और हनुमंत लला का दर्शन पूजन अर्चन किया और अयोध्या नगर निगम के देवकाली वार्ड की बाल्मिकी बस्ती में घर पर जाकर दीवाली उपहार भेंट किया।
दिगम्बर अखाड़ा, बड़ा भक्तमाल और मणिराम दास छावनी में जाकर संत महंत धर्माचार्यों से संवाद किया और कारसेवक पुरम में संत महंत धर्माचार्यों के साथ जलपान किया। रामकथा पार्क हेलीपैड पर नाविकों और स्वच्छता कर्मियों को पुरस्कृत भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को दीपावाली की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली प्रकाश एवं खुशियों का पर्व है खुशियां मनाए भी और खुशियां बांटे भी।दीपोत्सव के भव्य दिव्य रूप से आयोजन के बाद अयोध्या प्रवास के दूसरे दिन सुबह हनुमान गढ़ी मंदिर जाकर हनुमंत लला का दर्शन पूजन किया और राममंदिर में रामलला का दर्शन पूजन अर्चन ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र और राममंदिर प्रबंधन कार्य देख रहे गोपाल राव जी के साथ किया। प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के बाद नगर निगम के देवकाली वार्ड में बाल्मिकी बसती मे दीवाली उपहार भेंट किया और एक शिशु को गोद में लेकर दुलार भी किया। मतगजेन्द्र चौराहा पर स्थित अयोध्या कोतवाल मातगजेन्द्र का पूजन किया और बाल्मिकी समाज के लोगो दीवाली गिफ्ट दिया। नगर निगम के अभिराम दास वर्ड में योगी आदित्यनाथ ने मांझी निषाद के बीच मिष्ठान वितरण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिगम्बर अखाड़ा पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के नायक महंत रामचंद्र परमहंस दास को श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ा भक्तमाल में महंत अवधेश दास से मिले ओर मणिराम दास छावनी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का स्नेह प्राप्त किया। कारसेवक से में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय के संयोजन में आयोजित आयोजित संत समागम में प्रसाद जलपान ग्रहण किया। रामकथा पार्क हेलीपैड पर नगर निगम द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों और नाविकों का सम्मान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरख पुर के लिए रवाना हो गए।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें