हिजाब पहनने पर दीपिका पादुकोण की संतों ने की निंदा
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि विदेश में सनातनी हिंदू दीपिका पादुकोण द्वारा हिजाब पहनकर सूट करने पर संतों ने दीपिका पादुकोण की निंदा की है | उन्होंने कहा कि यह लोग हिंदुस्तान में रहकर हिंदुओं के साथ व्यापार करते हैं और सनातन धर्म को बदनाम करने का षड्यंत्र करते हैं | ऐसे सनातन विरोधीयों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए|
महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने कहा कि दीपिका पादुकोण द्वारा हिजाब पहनकर सूट करना बहुत ही निंदनीय है, अंतर्राष्ट्रीय प्रचारक साध्वी प्रिया किशोरी ने भी दीपिका पादुकोण की निंदा की है| साध्वी इंदुलेखा सखी ने कहा कि दीपिका पादुकोण ने कुछ रुपयों के लिए ऐसा घिनौना कृत्य किया है यह बहुत ही निंदनीय है|
गौरतलब है कि बॉलीवुड पावर कपल कहे जाने वाले दीपिका और रणवीर सिंह इस ऐड में एकसाथ दिख रहे हैं | दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में हैं। अब एक्ट्रेस का एक नया एड आया है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दीपिका ने पति रणवीर सिंह के साथ अबू धाबी टूरिज्म के लिए एक नया एड शूट किया है। इस एड में एक्ट्रेस हिजाब में नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर शेरवानी लुक में दिख रहे हैं। दोनों को अबू धाबी टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस एड के जरिए दोनों वहां के इतिहास और विरासत को दिखाया जा रहा हैं

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें