रोडवेज चालक की हत्या के मामले में चौकी इंचार्ज निलंबित
यह कार्रवाई एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर डॉ अजयपाल शर्मा के निर्देश पर जांच के बाद कि गई।उन्हीने डीसीपी (नगर) मनीष शांडिल्य को जांच के बाद रिपोर्ट देने को कहा था। जांच में ने लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की है।
इस मामले में 11 लोहा के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है जिसमे 7 लोग नामजद है।
गौरतलब है कि धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाजार में मंगलवार को रोडवेज बस के संविदा चालक रावेंद्र की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। आक्रोशित परिजनों ने रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों के साथ मृतक के शव को मुंडेरा चुंगी के पास कानपुर हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया था। इससे कानपुर हाईवे पर घंटे यातायात बाधित रहा। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में डीसीपी नगर ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें